Breaking

Showing posts with label शेरो-शायरी. Show all posts
Showing posts with label शेरो-शायरी. Show all posts

Thursday, March 20, 2014

March 20, 2014

Hindi Shayari - हिंदी शायरी (भाग - 169)

(१) मोहब्बत की हद्द है सितारों से आगे,
प्यार का जहाँ है बहारों से आगे,
वो दीवानों की कश्ती जब बहने लगी,
तो बहते बह गई किनारों से आगे।

(२) मोहब्बत करने वालों का यही हश्र होता है,
दर्द-ए-दिल होता है, दर्द-ए-जिगर होता है,
बंद होंठ कुछ ना कुछ गुनगुनाते ही रहते हैं,
खामोश निगाहों का भी गहरा असर होता है।

(३) न जाने क्यों उससे प्यार करता हूँ मैं,
न जाने क्यों उसपे जान निस्सार करता हूँ मैं,
यह जानता हूँ वह देगा धोखा एक दिन,
फिर भी जाने क्यों उसपे ऐतबार करता हूँ मैं।

(४) कहते हैं लोग खुदा की इबादत है,
ये मेरी समझ में तो एक जहालत है,
चैन न आए दिल को, रात जाग के गुजरे,
जरा बताओ दोस्तों क्या यही मोहब्बत है।

(५) देख कर मेरा नसीब मेरी तक़दीर रोने लगी,
लहू के अल्फाज़ देख कर तहरीर रोने लगी,
हिज्र में दीवाने की हालत कुछ ऐसी हुई,
सूरत को देख कर खुद तस्वीर रोने लगी।

Friday, December 6, 2013

December 06, 2013

Hindi Shayari - हिंदी शायरी (भाग - 168)

(१) अगर कुछ सीखना ही है,
तो आँखों को पढ़ना सीख लो,
​वरना ​लफ़्ज़ों के मतलब तो,
​हजारों निकाल लेते है।

(२) मैंने कोशिश के बाद उसे भुला दिया,
​उसकी यादों को सीने से मिटा दिया,
​एक दिन फिर उसका पैगाम आया,
​लिखा था मुझे भूल जाओ और​,
मुझे हर लम्हा फिर याद दिला दिया​।

(३) रुलाना हर किसी को आता है,
​हँसाना भी हर किसी को आता है,
​​रुला के जो मना ले वो सच्चा यार है,
​​और जो रुला के खुद भी रो पड़े वही सच्चा प्यार है।

(४) तन्हा था इस दुनिया की भीड़ में,
सोचा था कोई नहीं है मेरी तक़दीर में,
एक दिन फिर तुमने थाम लिया हाथ मेरा,
​फिर लगा कि बहुत ​ख़ास था इस हाथ की लकीर में।

(५) ​न​ज़​रे​ मिले तो प्यार हो जाता है,
पलके उठे तो इज़हार हो जाता हैं,
ना जाने क्या कशिश हैं चाहत में,
कि कोई अनजान भी हमारी,
जिंदगी का हक़दार हो जाता है।

Friday, November 1, 2013

November 01, 2013

Diwali Sandesh - हिंदी शायरी (भाग - 167)

(1) लक्ष्मी आयेगी इतनी  की सब जगह नाम होगा,
दिन रात व्यापार बढे इतना अधिक काम होगा,
घर,   परिवार, समाज    में बनोगे सरताज,
यही हमारा दिल से आपको पैगाम होगा ।

दिवाली कि ढेर सारी शुभकामनाएँ ...


(2) पटाखा, फुलझड़ियों के साथ,
मस्ती से भरी हो दीवाली की रात,
प्यार भरा हो दिन ये सारे,
खुशियाँ रहे सदा साथ तुम्हारे।

शुभ दीपावली ..


(3) पल  - पल सुनहरे फूल खिले,
कभी न हो काँटों से सामना,
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,
दीवाली पर हमारी यही शुभकामना।

दिवाली कि ढेर सारी शुभकामनाएँ …


(4) होठों पे हंसी दिलो में ख़ुशी,
गम का कभी नाम न  हो,
आपको दुनियाँ की सारी खुशियाँ मिले,
उन खुशियों का कभी साम न हो।

शुभ दीपावली...


(5) लक्ष्मी देवी का नूर आप पर बरसे,
हर कोई आपसे लोन लेने को तरसे,
भगवान् आपको दे इतने पैसे,
की आप चिल्लर पाने को तरसे।

दीवाली कि हार्दिक शुभकामनाएँ...

Monday, August 19, 2013

August 19, 2013

राखी के संदेश - हिंदी शायरी (भाग - 166)

(1) चंदन की लकड़ी फूलों का हार,
अगस्त का महीना सावन की फुहार,
भैया की कलाई बहन का प्यार,
मुबारक हो आपको रक्षा-बंधन का त्यौहार।

(2) त्योहारों का त्यौहार; राखी का त्यौहार,
जिसमें झलकता है भाई-बहन का प्यार,
हैप्पी रक्षा बंधन का त्यौहार।
रक्षा-बंधन की आपको हार्दिक शुभकामनायें!

(3) खुशियाँ रक्षा-बंधन की,
साथ में मिठाई और घेवर,
वचन मेरा है तुमसे भाभी,
रक्षा करेगा तुम्हारा देवर।
हैप्पी राखी!

(4) बहन चाहे सिर्फ प्यार दुलार,
नहीं मांगती बड़े उपहार,
रिश्ता बना रहे सदियों तक,
मिले भाई को खुशियाँ हजार।
हैप्पी रक्षा बंधन!

(5) रक्षा-बंधन का त्योहार है,
हर तरफ खुशियों की बौछार है,
बँधा एक धागे में,
भाई-बहन का प्यार है।
रक्षा-बंधन का हार्दिक अभिनन्दन!

Wednesday, July 17, 2013

July 17, 2013

Hindi Shayari - हिंदी शायरी (भाग - 165)

(1) मेरे दिल को तोड़ कर तुम जाओगे जहाँ,
मेरी बात याद तुमको आयेगी वहाँ,
मैं तो अपना समझकर तुझे माफ कर दूंगा,
मगर माफ न करेगा तुमको ये जहाँ । 

(2) तनहाई जब मुकद्दर में लिखी हैं,
तो क्या सिकायत, अपनों और बेगानों से,
हम मिट गए जिनकी चाहत में,
वो बाज नहीं आते हमको आजमाने से। 

(3) न करते शिकायत जमाने से कोई,
अगर मान जाता मनाने से कोई,
किसी को क्यूँ याद करता कोई,
अगर भूल जाता भुलाने से कोई। 

(4) समझा न कोई दिल की बात को,
दर्द दुनियाँ ने बिना सोचे ही दे दिया,
जो सह गए हर दर्द को हम चुपके से,
तो हमको ही पत्थर - दिल कह दिया।

(5) करता रहा फरेब कोई सादगी के साथ,
इतना बड़ा मज़ाक मेरी जिंदगी के साथ,
शायद मिली सज़ा इस जुर्म का मुझे,
हो गया था प्यार मुझे एक अजनबी के साथ। 

Sunday, July 14, 2013

July 14, 2013

Hindi Shayari - हिंदी शायरी (भाग - 164)

(1) अश्कों से नहीं बुझते शोले दर्द-ए-प्यार के,
मौत भली इस लम्बे इंतजार से,
मरते हैं रोज बिना दीदार-ए-यार के,
तन्हाई अच्छी थी उस बेवफा के प्यार के। 

(2) उनके लिए जब हमने भटकना छोड़ दिया,
याद में उनकी जब तरपना छोड़ दिया,
वो रोये बहुत आकर तब मेरे  पास,
जब हमारे दिल ने धड़कना छोड़ दिया। 

(3) अगर खुश हैं वो देख कर अश्क मेरी आँखों में,
खुदा की कसम हम हँसना छोर देंगे,
तड़पते रहेंगे उन्हें देखने को,
पर उनकी तरफ पलके उठाना छोर देंगे।

(4) क्यूँ दिल के करीब आ जाता हैं कोई,
क्यूँ दिल के एहसास को छू जाता हैं कोई,
जब आदत सी हो जाता हैं दिल को उसकी,
क्यूँ इतनी दूर चला जाता हैं कोई ?

(5) कहाँ कोई मिला जिस पर दिल लुटा देते,
हर एक ने धोखा दिया किस - किस को भुला देते,
रखते हैं दिल में छुपा के अपना दर्द .....
करते बया तो सारा महफिल को रुला देते।

Friday, July 5, 2013

July 05, 2013

Hindi Shayari - हिंदी शायरी (भाग - 163)

(1) ऐ दस्तूर-ए-मोहब्बत,
जरा देख तो मेरा रोना,
था दिल के जो करीब,
था उसी को हमसे दूर होना,
जिसको खोने से डरते थे,
उसी को पड़ा आज खोना।


(2) किसी दर्द को संभाल पाना आसान नहीं,
हंसते हुए हर पल बिता पाना आसान नहीं,
जिंदगी में हर कोई दिल में नहीं बस पाता,
और उस एक बसे हुवे को भूल पाना आसान नहीं।


(3) आज एक दस्त ने हमें रुला दिया,
जिस पर मरते थे उसने ही हमें भुला दिया,
हम तो उनकी यादों में ही जी लेते ......
मगर उन्होंने तो यादों में ही जहर मिला दिया।


(4) लबों पे न कोई सवाल रखती थी,
कभी वो इतना ख़याल रखती थी,
खबर क्या थी की मुझे ही भूल जाएगी वो,
एक - एक चीज मेरी जो संभाल रखती थी।


(5) जीवन का हर पन्ना तो रंगीन नहीं होता,
हर रोने वाला तो ग़मगीन नहीं होता,
एक ही दिल को कोई कब तक तोरता रहेगा ?
अब कोई तोरता भी हैं तो यकीन नहीं होता।

Thursday, January 17, 2013

January 17, 2013

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 162)

(1) कितना दर्द है दिल में दिखाया नहीं जाता;
गंभीर है किस्सा सुनाया नहीं जाता;
एक बार जी भर के देख लो इस चहेरे को;
क्योंकि बार-बार कफ़न उठाया नहीं जाता!

(2) जो दिल से करीब हो उसे रुसवा नहीं कहते;
यूं अपनी मोहब्बत का तमाशा नहीं करते;
खामोश रहेंगे तो घुटन और बढ़ेगी;
इसलिए अपनों से कोई बात छुपाया नहीं करते!

(3) तेरे लिए खुद को मजबूर कर लिया;
ज़ख्मो को अपने नासूर कर लिया;
मेरे दिल में क्या था ये जाने बिना;
तुने खुद को हमसे कितना दूर कर लिया!

(4) हमने सोचा कि सिर्फ हम ही उन्हें चाहते हैं;
मगर उनके चाहने वालों का तो काफ़िला निकला;
मैंने सोचा कि शिकायत करू खुदा से;
मगर वह भी उनके चाहने वालों में निकला!

(5) वो नजर कहां से लाऊँ, जो तुम्हें भुला दे;
वो दुआ कहां से लाऊँ, जो इस दर्द को मिटा दे;
मिलना तो लिखा होता है तकदीरों में;
पर वो तकदीर ही कहां से लाऊँ, जो हम दोनों को मिला दे!

Monday, December 17, 2012

December 17, 2012

हिंदी शुभ दिन शायरी - (भाग - 161)

(1) पल-पल चेहरे पर मुस्कान रहे;
हर एक गम से आप अनजान रहें;
जिसके साथ महक उठे आपकी जिंदगी;
खुदा करे आपके पास हमेशा वही इंसान रहे।
शुभ दिन।


(2) सूरज के बिना सुबह नहीं होती;
चाँद के बिना रात नहीं होती;
बादल के बिना बरसात नहीं होती;
आपकी याद के बिना दिन की शुरुआत नहीं होती!
शुभ प्रभात।

(3) आई है सुबह वो रोशनी लेके;
जैसे नए जोश की नयी किरण चमके;
विश्वास की लौ सदा जला के रखना;
देगी अंधेरों में रास्ता आपको दीया बनके!
शुभ दिवस।

(4) हवाओं के साथ एक फरमान भेजा है;
सूरज की किरणों के साथ एक पैगाम भेजा है;
घर गया चाँद और छुप गए सितारे;
हो गई है सुबह अब उठ जाओ प्यारे;
हमने मैसेज के जरिये दिल से सलाम भेजा है!
शुभ दिन।

(5) कदम कदम पर बहारों ने साथ छोड़ दिया;
पड़ा जब वक़्त तो अपनों ने साथ छोड़ दिया;
कसम खाई थी इन सितारों ने साथ देने की;
सुबह होते ही सितारों ने भी साथ छोड़ दिया!
शुभ प्रभात।

Friday, October 19, 2012

October 19, 2012

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 160)

(1) यादों में तेरी आहे भरता हैं कोई,
हर साँस के साथ तुझे याद करता हैं कोई,
मौत सच हैं एक दिन आनी हैं लेकिन,
तेरी याद में हर रोज़ मरता हैं कोई!



(2) पलकों को कभी हमने भिगोए ही नहीं,
वो सोचती हैं की हम कभी रोये ही नहीं,
वो पूछती हैं की ख्वाबो में किसे देखते हो?
और हम हैं की उनकी यादो में सोए ही नहीं!



(3) तुझे चाहा भी तो इजहार न कर सके,
कट गई उम्र किसी से प्यार न कर सके,
तुने माँगा भी तो अपनी जुदाई मांगी,
और हम थे की इंकार न कर सके!



(4) तू देख या न देख, तेरे देखने का ग़म नहीं,
तेरा न देखना भी तेरे देखने से कम नहीं,
सामिल नहीं हैं जिसमे तेरी यादे ......
वो जिन्दगी भी किसी जहनुम से कम नहीं!



(5) दिल के बाज़ार में दौलत नहीं देखि जाती,
प्यार हो जाये तो सूरत नहीं देखि जाती,
एक साथी पे लुटा दो अपना सब कुछ,
क्योकि पसंद हो चीज तो किम्मत नहीं देखि जाती!

Wednesday, October 17, 2012

October 17, 2012

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 159)

(1) तेरी दोस्ती हम इस तरह निभायेगे,
तुम रोज खपा होना हम रोज मनायेगे,
पर मान जाना मनाने से ........वर्ना.
ये भींगी पलके ले कर हम कहा जायेगे.



(2) वो रुठते रहे हम मनाते रहे,
उनकी राहों में पलके बिछाते रहे,
उसने कभी पलट के भी नहीं देखा,
हम आँख झपकने से भी कतराते रहे.



(3) वो इंकार करते हैं इकरार के लिए,
नफरत भी करते हैं तो प्यार के लिए,
उलटी चाल चलते हैं ये इश्क वाले,
आँखे बंद करते हैं दीदार के लिए.



(4) उल्फत का अक्सर यही दस्तूर होता हैं,
जिसे चाहो वही अपने से दूर होता हैं,
दिल टूटकर बिखरता हैं इस कदर जैसे,
कोई काँच का खिलौना चूर-चूर होता हैं.



(5) वादा न करो अगर तुम निभा न सको,
चाहो न उन्हें जिसे तुम पा न सको,
वैसे दोस्त तो दुनियाँ में बहुत होते हैं,
पर एक खास रखो जिसके बिना तुम मुस्कुरा न सको.

Friday, July 20, 2012

July 20, 2012

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 158)

(१) अधूरे मिलन की आस हैं जिंदगी !
सुख - दुःख का एहसास हैं जिंदगी !!
फुरसत मिले तो ख्वाबो में आया करो !
आप के बिना बड़ी उदास हैं जिंदगी !!

(२) हमारी गलतियों से कही टूट न जाना !
हमारी शरारत से कही रूठ न जाना !!
तुम्हारी चाहत ही हमारी जिंदगी हैं !
इस प्यारे से बंधन को भूल न जाना !!

(३) तन्हाई का उसने मंज़र नहीं देखा !
अफ़सोस की मेरे दिल के अन्दर नहीं देखा !!
दिल टूटने का दर्द वो क्या जाने......!
वो लम्हा उसने कभी जी कर नहीं देखा !!

(४) न मिले किसी का साथ तो हमें याद करना !
तन्हाई महसूस हो तो हमें याद करना....!!
खुशियाँ बाटने के लियें दोस्त हजारो रखना !
जब ग़म बांटना हो तो हमें याद करना .....!!

(५) उसकी याद हमें बेचैन बना जाती हैं !
हर जगह हमें उसकी सूरत नज़र आती हैं !!
कैसा हाल किया हैं मेरा आपके प्यार ने !
नींद भी आती हैं तो आँखे बुरा मान जाती हैं !!

Friday, July 6, 2012

July 06, 2012

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 157)

(१) हर सपना किसी का पूरा नहीं होता !
कोई किसी के बिना अधुरा नहीं होता !!
जो रौशन करता हैं सब रातों को....!
वो चाँद भी तो हर रात पूरा नहीं होता !!

(२) उसे उदास कर खुद भी रोना हैं !
ये हादसा जाने क्यों होना हैं...!!
तोड़ कर दिल मेरा यूँ जाते हैं वो अक्सर !
जैसे उनके वास्ते दिल मेरा कोई खिलौना हैं !!

(३) क्या करूँगा उसका इंतज़ार कर के !
जब चली गई वो मुझे बर्बाद कर के !!
सोचा था अपना भी एक जहाँ होगा !
मगर मिली सिर्फ तन्हाई उनसे प्यार कर के !!

(४) तेरा ख़याल तेरी आरजू न गयी !
मेरे दिल से तेरी जुस्तजू न गयी !!
इश्क में सब कुछ लुटा दिया हँसकर मैंने !
मगर तेरे प्यार की आरजू न गयी....!!

(५) जब भी करीब आता हूँ बताने के किये !
जिंदगी दूर रखती हैं सताने के लिये...!!
महफ़िलों की शान न समझना मुझे !
मैं तो अक्सर हँसता हूँ गम छुपाने के लिये !!

Thursday, May 31, 2012

May 31, 2012

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 156)

(१) हर यादों में उनकी याद रहती हैं !
मेरी आँखों को उनकी तलाश रहती हैं !!
दुवा करो वो मुझको मिल जाए यारों !
सुना हैं दोस्तों के दुवा में फरिश्तो की आवाज़ होती हैं !!

(२) आँखों के सामने हर पल आपको पाया हैं !
अपने दिल में भी सिर्फ आपको ही बसाया हैं !!
आपके बिना हम जिए भी तो कैसे........!
भला जान के बिना भी कोई जी पाया हैं !!

(३) तेरी चाहत में हम ज़माना भूल गये !
किसी और को हम अपनाना भूल गये !!
तुम से मोहब्बत हैं बताया सारे जहाँ को !
बस एक तुझे ही बताना भूल गये.....!!

(४) आज भी खरे हैं उस चाँद के दीदार में !
जो खोई हैं हजारों सितारों के प्यार में !!
कब नज़र आएगा उसे जमीन का ये पत्थर !
जिसने खाई हैं ठोकर उसके प्यार में....!!

(५) दिल यूँना कभी उदास होता !
जो कोई अपना हमारे पास होता !!
यूँ तो हमने साथ दिया अक्सर अपनों का !
पर काश किसी को हमारी तन्हाई का एहसास होता !!

Thursday, May 24, 2012

May 24, 2012

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 155)

(१) साम की समा में एक तस्वीर नज़र आती हैं |
तब इस होठों से एक बात निकल आती हैं ||
कब होगी तुमसे जी भर के बातें......|
बस यही सोच के हर साम गुजर जाती हैं ||

(२) आपने कहा मोहब्बत पूरी नहीं होती |
हम कहते हैं हर बार ये बात जरुरी नहीं होती ||
मोहब्बत तो वो भी करते हैं उनसे......|
जिन्हें पाने की कोई उम्मीद नहीं होती ||

(३) आँखों के सागर में ये जलन हैं कैसी |
आज दिल को तड़पने की लगन हैं कैसी ||
बर्फ की तरह पिघल जायेगी जिंदगी |
ये तेरी दूर रहने की कसम हैं कैसी ||

(४) लम्हे होंगे तो मुलाकात भी होगी |
हम साथ हैं तो फिर बात भी होगी ||
जब कभी जरुरत हो मेरी तो पीछे मुर के देखना |
मेरी चाहत हमेशा आपके साथ - साथ होगी ||

(५) आए मोहब्बत तेरे अंजाम पे रोना आये |
जाने क्यों आज तेरे नाम पे रोना आये ||
यूँ तो हर साम तेरी उम्मीद में गुजर जाती है |
आज कुछ बात हैं जो साम पे रोना आये ||

Thursday, May 3, 2012

May 03, 2012

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 154)

(१) जिंदगी में खुशियाँ ही नहीं ग़म भी हो !
मुसीबतों को सहने का आपमें दम भी हो !
रहो जिस मोड़ पर तनहा एय दोस्त....!
दुवा करना उस मोड़ पर हम भी हो !!

(२) साथ हमारा पल भर ही सही !
पर ये पल जैसा मुक़मल कोई कल नहीं !!
हो शायद फिर मिलना हमारा कहीं !
तू जो नहीं तो तेरी यादे संग सही !!

(३) जिंदगी में तुमसे एक लम्बी मुलाकात हो !
मिलकर साथ बैठे हम और लम्बी बात हो !
करने को सिर्फ तेरी - मेरी बात हो....!
रुक जाये वक़्त फिर दिन हो न रात हो !!

(४) धीरे - धीरे सब दूर होते गये !
वक़्त के आगे हम मजबूर होते गये !!
रिश्तों में हमने ऐसी चोट खाई हैं !
बस हम बेवफा और सब बेकशुर होते गये !!

(५) अजीब था उनका अलविदा कहना !
सुना कुछ नहीं और कहा भी कुछ नहीं !!
कुछ यूँ बर्बाद हुवे उनकी मोहब्बत में !
की लुटा कुछ नहीं और बचा भी कुछ नहीं !!

Saturday, October 15, 2011

October 15, 2011

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 153)

(१) दोस्ती तो एक झोका हैं हवा का !
दोस्ती तो एक नाम हैं वफ़ा का...!!
औरो के लिए चाहे कुछ भी हो !
हमारे लिए तो दोस्ती हसीन तोफा हैं खुदा का !!

(२) भूल कर तो देखो एक बार हमें !
जिंदगी की हर अदा तुमसे रूठ जाएगी !!
जब भी सोचोगे अपनों के बारे में !
तुम्हे हमारी याद जरुर आएगी !!

(३) तू मेरी चाहत पर एक एहसान कर !
अपने सारे गम तू मेरे नाम कर....!!
जो लम्हे रुलाते हैं तुझे याद बनकर !
वो आंसू मेरी नजरो के नाम कर...!!

(४) दर्द में दर्द की तलाश कब तक !
जो नहीं आए उसका इंतज़ार कब तक !!
खुद के यकीन पर अब तो शक हो चला हैं !
एक झूठी आस पर ये ख्वाब कब तक...!!

(५) दिल में एक छोटासा आशियाना हैं !
वहाँ पे एक छोटासा नजराना हैं....!!
पर ये बात सब से छुपाना हैं...!
की वाही पे तो जान आपका ठिकाना हैं !!

Wednesday, October 12, 2011

October 12, 2011

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 152)

(१) कौन जाने कब मौत का पैगाम आ जाये !
जिंदगी की आखरी शाम आ जाये....!!
हम तो ढूंढते हैं वक्त ऐसा....!
जब हमारी जिंदगी आपके काम आ जाये !!

(२) मोहब्बत के सपने दिखाते बहुत हैं !
वो रातों में हमको जगाते बहुत हैं !!
मैं आँखों में काजल लगाऊ तो कैसे !
इन आँखों को लोग रुलाते बहुत हैं !!

(३) तेरे होने पर खुद को तनहा समझू !
मैं बेवफा हूँ या तुझको बेवफा समझू !!
ज़ख्म भी देते हो मलहम भी लगाते हो !
ये तेरी आदत हैं या इसे तेरी अदा समझू !!

(४) यादें तो दिलों को और पास करती हैं !
ज़िन्दगी आप के होने पर नाज़ करती हैं !!
मत हो उदाश की आप दूर हो हमसे...!
क्योकि दूरियाँ ही रिश्तो का एहसास कराती हैं !!

(५) दोस्ती ज़िन्दगी में रौशनी कर देती हैं !
हर ख़ुशी को दोगुनी कर देती हैं.....!!
कभी झूम के बरसती हैं बंज़र दिल पे !
कभी अमावस को चांदनी कर देती हैं !!

Saturday, October 8, 2011

October 08, 2011

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 151)

(१) वफ़ा करते रहे हम इबादत की तरह !
फिर इबादत खुद एक गुनाह हो गई !!
कितना सुहाना था सफर जब साथ थी तुम !
फिर क्या हुवा की मंजिल जुदा हो गई !!

(२) दिल के सारे अरमान ले जाते हैं !
हम से हमारी पहचान ले जाते हैं !!
बेपनाह न चाहना किसी को एय दोस्त !
क्योकि जान कहने वाले ही जान ले जाते हैं !!

(३) जीने के लिए जान जरुरी हैं !
हमारे लिए तो आप जरुरी हैं !!
मेरे चेहरे पे चाहे गम हो.....!
आपके चेहरे पे मुश्कान जरुरी हैं !!

(४) ये दोस्ती चिराग हैं जलाए रखना !
दोस्ती खुशबू हैं महकाए रखना....!!
हम रहे आपके दिल में हमेशा के लिए !
इतनी जगह दिल में हमारे लिए बनाए रखना !!

(५) सभ कुछ मिला सकून की दौलत नहीं मिली !
तुझसे मुलाक़ात की मोहलत नहीं मिली....!!
करने को और भी काम थे मगर !
हमको तेरी याद से फुरसत नहीं मिली !!

Saturday, October 1, 2011

October 01, 2011

Hindi Shayari - हिंदी शायरी - (भाग - 150)

(१) तू चमकती चाँद तेरी रौशनी अच्छी लगी !
तू मेरा अपना हैं तेरी दिल्लगी अच्छी लगी !!
तुझ से पहले तो न था जिंदगी का कुछ पता !
तू मिली तो तुझसे मिलकर जिंदगी अच्छी लगी !!

(२) आपके आने से जिंदगी कितनी खुबसूरत हैं !
दिल में बसाई हैं जो वो आपकी ही सूरत हैं !!
दूर जाना नहीं कभी हमसे भूल कर भी.....!
हमें हर कदम पर आपकी जरुरत हैं......!!

(३) खुद को खुद की खबर न लगे !
कोई अच्छा भी इस कदर न लगे !!
आपको देखा हैं बस उस नज़र से !
जिस नज़र से आपको नज़र न लगे !!

(४) दिल की धड़कन को धड़का गया कोई !
मेरे ख्वाबो को महका गया कोई......!!
हम तो अनजाने रास्ते पे चल रहे थे !
अचानक ही प्यार का मतलब सिखा गया कोई !!

(५) मोहब्बत करो तो धोखा न देना !
प्यार करो तो आंसुओ का तोफा न देना !!
दिल से रोए कोई आपकी याद में......!
ऐसे किसी को रोने की मौका न देना !!