Breaking

Showing posts with label BEBAFA SHAYARI. Show all posts
Showing posts with label BEBAFA SHAYARI. Show all posts

Sunday, February 26, 2017

February 26, 2017

Best of Anjum Rahbar | Top 20 Collection of अंजुम रहबर


  • दिल की किस्मत बदल न पाएगा
    बन्धनों से निकल न पाएगा
    तुझको दुनिया के साथ चलना है
    तू मेरे साथ चल न पाएगा.
  • दोस्ती क्या है ये दुनिया को भी अंदाजा लगे
    खत उसे लिखना तो दुश्मन के पते पर लिखना.
  • साथ छूटे थे, साथ छूटे हैं
    ख्वाब टूटे थे, ख्वाब टूटे हैं
    मैं कहाँ जाकर सच तलाश करूं
    आजकल आईने भी झूठे हैं.
  • ये तमन्ना है अंजुम, चलेंगे कभी
    आपके साथ हम, आपके शहर में.
  • इतने करीब आके सदा (आवाज) दे गया मुझे
    मैं बुझ रही थी, कोई हवा दे गया मुझे.
  • जंगल दिखाई देगा अगर हम यहाँ न हों
    सच पूछिए, तो शहर की हलचल हैं लड़कियाँ.
  • उसने कहो कि गंगा के जैसी पवित्र हैं
    जिनके लिए शराब की बोतल हैं लड़कियाँ.
  • अंजुम तुम अपने शहर के लड़कों से ये कहो
    पैरों की बेड़ियाँ नहीं पायल हैं लड़कियाँ.
  • रंग इस मौसम में भरना चाहिए
    सोचती हूँ प्यार करना चाहिए.
  • प्यार का इकरार दिल में हो मगर
    कोई पूछे तो मुकरना चाहिए.
  • दिल किसी की चाहत में बेकरार मत करना
    प्यार में जो धोखा दे, उससे प्यार मत करना
    कारोबार में दिल के तजुर्बा जरूरी है
    जिंदगी का ये सौदा तुम उधार मत करना
    तू मुझे मना लेना, मैं तुझे मना लूंगी
    प्यार की लड़ाई में जीत-हार मत करना.
  • घर के लोगों को हर बात का तेरी मेरी मुलाकात का
    पायलों से पता चल गया, चूड़ियों से खबर हो गई
    मुझको खिड़की पे बैठे हुए, आज भी रात भर हो गई.
  • आज मशहूर फिर शहर में प्यार की एक कहानी हुई
    एक लड़का दीवाना हुआ, एक लड़की दीवानी हुई.
  • मेरी आँखों की गहराई में, सबने चेहरा तेरा पढ़ लिया
    आज मैं आईना देखकर पानी-पानी हुई.
  • वक्त बर्बाद करती रहती हूँ
    रोज फरियाद करती रहती हूँ
    हिचकियाँ तुझको आ रही होंगी
    मैं तुझे याद करती रहती हूँ.
  • जन्नतों को जहाँ नीलाम किया जाएगा
    सिर्फ औरत को हीं बदनाम किया जाएगा
    हम उसे प्यार इबादत की तरह करते हैं
    अब ये ऐलान, सरेआम किया जाएगा.
  • नाम मेरा लेकर छेड़ते हैं उसको
    क्यों मेरा दीवाना सबको खटकता है
    मैं हीं नहीं पागल उसकी जुदाई में
    सुनती हूँ रातों को, वो भी भटकता है
    प्यार की खुशबू में दोनों नहाए हैं
    मैं भी महकती हूँ वो भी महकता है.
  • है अगर प्यार तो, मत छुपाया करो
    हमसे मिलने खुलेआम आया करो
    दिल हमारा नहीं, है ये घर आपका
    रोज आया करो, रोज जाया करो
    प्यार करना न करना अलग बात है
    कम-से-कम वक्त पर घर तो आया करो.
  • तेरी यादों को प्यार करती हूँ
    सौ जन्म भी निसार करती हूँ
    तुझको फुर्सत मिले तो आया जाना
    मैं तेरा इंतजार करती हूँ.
  • रोशनी का जवाब होती है
    खुशबुओं की किताब होती है
    तोड़ लेते हैं हवस वाले, लड़कियाँ तो गुलाब होती है.
  • मजबूरियों के नाम पर सब छोड़ना पड़ा
    दिल तोड़ना कठिन था मगर तोड़ना पड़ा
    मेरी पसंद और थी सबकी पसंद और
    इतनी जरा सी बात पर घर छोड़ना पड़ा.
  • तमाम उम्र खुदा से यही दुआ मांगी
    खुदा करे कि तुझे मेरी बददुआ न लगे.
  • ये किसी नाम का नहीं होता
    ये किसी धाम का नहीं होता
    प्यार में जबतलक नहीं टूटे,
    दिल किसी काम का नहीं होता.

Tuesday, March 22, 2016

March 22, 2016

Koi Deewana Kehta Hai - Dr. Kumar Vishwas (Full Poem with new 2016 add-ons Lines)

Photo Source : Facebook

Many of my Friends told me to post full poem (Koi Deewana Kahta hai) with new Add-Ons. So I posted it here , Please Read and Share with your Freinds.


Koi deewana kehta hai koi pagal samjhta hai…
magar dharti ki bechaini ko bas badal samjhta hain…
Main tujhse dur kaisa hu, tu mujhse dur kaisi hai…
Yeh tera dil samjhta hai, ya mera dil samjhta hai…

Ke mohobbat ek ehsaason ki paawan si kahaani hai…
kabhi kabira deewana tha kabhi meera diwaani hai…
Yahaan sab log kehte hain meri aakho mein aasu hain…
Jo tu samjhe toh moti hain jo na samjhe toh paani hain…

Samandar peer ke andar hain lekin ro nahi sakta…
Yeh aansu pyaar ke moti hain isko kho nahi sakta…
Meri chahat ko dulhan tu bana lena magar sun le…
Jo mera ho nahi paaya woh tera ho nahi sakta…

Bhraman koi kumudni par machal baitha toh hungama…
Jo apne dil mein koi khwaab pal baitha toh hungama…
Abhi tak doob kar sunte the sab kissa mohobbat ka…
Main kisse ko hakikat mein badal baitha toh hungama…


Additional -

 
Mai jab bhi tez chalta hu, nazare chhoot jaate hain...
Koi jo roop dharta hu, to saanche toot jaate hain...
Mai rota hu to aakar log kandha thap-thapate hain...
Main hasta hu to musjhse log aksar rooth jaate hain...


New Addon..:


Mera apna tajurba hai, tumhe batla raha hu mai...
Koi lab chhu gaya tha tab, ke ab tak gaa raha hu mai...
Bichad kar tumse ab kaise jiya jaye bina tadpe...
Jo mai khud hi nahi samjha wahi samjha raha hu mai...

Kisi pathar mei moorat hai, koi pathar ki moorat hai...
Lo hum ne dekh li duniya, jo itni khubsurat hai...
Zamana apni samjhe par mujhe apni khabar ye hai...
Tujhe meri zarurat hai mujhe teri zarurat hai...


New Lines by Dr. Vishwas at Teerthankar Mahaveer University - Moradabad:

Bahut Bikhra Bahut Toota, Thapede Seh Nahi Paaya...
Hawaaon Ke Ishaaron Par, Magar Main Beh Nahi Paaya...
Adhoora AnSuna Hi Reh Gaya Yoon Pyaar Ka Kissa...
Kabhi Tum Sun Nahi Paaye, Kabhi Main Keh Nahin Paaya...

Main Uska Hun, Wo Is Ehsaas Se inkaar Karta Hai...
Bhari Mehfil Mein Bhi Ruswaa Har Baar Karta Hai...
Yakin Hai Saari Duniya Ko Khafa Hai Humse Woh Lekin...
Mujhe Maaloom Hai Phir Bhi Mujhi Se Pyaar Karta Hai...

Saji Hai Khushnuma Mehfil Sabhi Dildaar Bethe Hain...
Jidhar Dekho Udhar Hi Ishq Ke Bimar Bethe Hain...
Hanseeno Ki Adaaon Pe Sabhi Dil Haar Bethe Hain...
Hazaron Mar-Mite Aur Sainkron Tayyaar Bethe Hain...

Monday, November 9, 2015

November 09, 2015

Top 10 Hindi Shayari Collection 2015

तेरे लिए तो हूँ मैं बस वक़्त का एक बुलबुला,
जितना जीना था जी लिया, लो अब मैं चला |
तुझे याद करता हूँ तो बढ़ जाती है तकलीफ़ें,
ऐ ज़िन्दगी तू यहीं ठहर, लो अब मैं चला |
_____________________________________
दस्तूर के लिखें पर टिकना, मुनासिब नहीं दोस्तों..
ये अक्सर मौके कम.. और धौके ज़्यादा देता है।
_____________________________________
तुम बताओ तो मुझे किस बात की सजा देते हो।
मंदिर में आरती और महफ़िल में शमां कहते हो।
मेरी किस्मत में भी क्या है लोगो जरा देख लो,
तुम या तो मुझे बुझा देते हो या फिर जला देते हो
_____________________________________
अब तो ख़ुशी का ग़म है न ग़म की ख़ुशी मुझे
बे-हिस बना चुकी है बहुत ज़िंदगी मुझे
वो वक़्त भी ख़ुदा न दिखाए कभी मुझे
उन की नदामतों पे हो शर्मिंदगी मुझे
_____________________________________
हमारा ज़िक्र भी अब जुर्म हो गया है वहाँ
दिनों की बात है महफ़िल की आबरू हम थे
ख़याल था कि ये पथराव रोक दें चल कर
जो होश आया तो देखा लहू लहू हम थे ||
_____________________________________
वो बेवफा हमारा इम्तेहा क्या लेगी…
मिलेगी नज़रो से नज़रे तो अपनी नज़रे ज़ुका लेगी…
उसे मेरी कबर पर दीया मत जलाने देना…
वो नादान है यारो… अपना हाथ जला लेगी.
______________________________________
मैं रो के आह करूँगा जहाँ रहे न रहे
ज़मीं रहे न रहे आसमाँ रहे न रहे
रहे वो जान-ए-जहाँ ये जहाँ रहे न रहे
मकीं की ख़ैर हो या रब मकाँ रहे न रहे
______________________________________
अपने घर की इज्ज़त सब को प्यारी लगती है
गैरों की बहन बेटी क्यों अबला नारी लगती है,
दुसरो की बहन बेटी को छेड़ने में बड़ा मजा आता है
खुद की बहन बेटी को कोई देखे तो मिर्ची क्यों लगती है,
______________________________________
छू ले आसमान ज़मीन की तलाश ना कर,
जी ले ज़िंदगी खुशी की तलाश ना कर,
तकदीर बदल जाएगी खुद ही मेरे दोस्त,
मुस्कुराना सीख ले वजह की तलाश ना कर
_______________________________________
उल्फत का अक्सर यही दस्तूर होता है!
जिसे चाहो वही अपने से दूर होता है!
दिल टूटकर बिखरता है इस कदर!
जैसे कोई कांच का खिलौना चूर-चूर होता है!

Friday, July 31, 2015

July 31, 2015

Love Poems for Her in Hindi.

Iss say pehlay kay…
waqat ka karwaan guzar jaey
tum apnay jazboon ki
sachaiyaan meray naam kar do.

Iss say pehlay kay…
sannata tanhaii kay zehr mein dhalnay lagay
tum apni mohabbat ka
jam-e-amrit meray naam kar do.

Iss say pehlay kay…
zindagi ki sham dhal jaey
tum apnay jewan ki
koii naii subha meray naam kar do.

Iss say pehlay kay…
yeh lamhay,yeh gharriyaan
taqdir kay hathoon guum ho jaein
tum mera ek kaam kar do
apnay dil ki dharrkan meray naam kar do…

Sunday, May 24, 2015

May 24, 2015

Poem | मां बाप की इज्जत को बचाया होगा उसने बेटी होने का फर्ज निभाया होगा !

This Poem is Really Heart Touching...!

प्रेमिका की शादी कहीं और हो जाती है तब प्रेमी कहता है...
.
आज दुल्हन के लाल जोङे में उसकी सहेलियों ने सजाया होगा
.
मेरी जान के गोरे हाथों पर सखियों ने मेहंदी को लगाया होगा
.
बहुत गहरा चढेगा मेहंदी का रंगा उस मेहंदी में उसने मेरा नाम छुपाया होगा
.
रह रहकर रो पङेगी जब भी उसे मेरा ख्याल आया होगा
.
खुद को देखेगी जब आइने में तो अक्श उसको मेरा भी नजर आया होगा
.
लग रही होगी एक सुंदर सी बाला चांद भी उसे देखकर शर्माया होगा
.
आज मेरी जान ने अपने मां बाप की इज्जत को बचाया होगा उसने बेटी होने का फर्ज निभाया होगा
.
मजबूर होगी वो बहुत ज्यादा सोचता हुं कैसै खुद को समझाया होगा
.
अपने हाथों से उसने हमारे प्रेम खतों को जलाया होगा
.
खुद को मजबूर बनाकर उसने दिल से मेरी यादों को मिटाया होगा
.
भूखी होगी वो मैं जानता हुं पगली ने कुछ ना मेरे बगैर खाया होगा
.
कैसे संभाला होगा खुद को जब फैरों के लिए उसे बुलाया होगा
.
कांपता होगा जिस्म उसका जब पंडित ने हाथ उसका किसी और के हाथ में पकङाया होगा
.
रो रोकर बुरा हाल हो जाएगा उसका जब वक्त विदाई का आया होगा
.
रो पङेगी आत्मा भी दिल भी चीखा चिल्लाया होगा
.
आज उसने अपने मां बाप की इज्जत के लिए उसने अपनी खुशियों का गला दबाया होगा..

Friday, April 17, 2015

April 17, 2015

ख़ुदा किसी की मुहब्बत पे मुस्कुराया है | Hindi Poems.

वो चांदनी का बदन ख़ुशबुओं का साया है ,
बहुत अज़ीज़ हमें है मगर पराया है,
उतर भी आओ कभी आसमाँ के ज़ीने से ,
तुम्हें ख़ुदा ने हमारे लिये बनाया है,
कहा से आई ये खुशबू ये घर की खुशबू है ,
इस अजनबी के अँधेरे में कौन आया है,
महक रही है ज़मीं चांदनी के फूलों से ,
ख़ुदा किसी की मुहब्बत पे मुस्कुराया है |

Thursday, April 16, 2015

April 16, 2015

तीर अपने कलेजे पे खा लिया मैनें | Hindi Poems

वफ़ा के शीश महल में सजा लिया मैनें ,
वो एक दिल जिसे पत्थर बना लिया मैनें,
ये सोच कर कि न हो ताक में ख़ुशी कोई ,
ग़मों कि ओट में ख़ुद को छुपा लिया मैनें,
कभी न ख़त्म किया मैं ने रोशनी का मुहाज़ ,
अगर चिराग़ बुझा, दिल जला लिया मैनें,
कमाल ये है कि जो दुश्मन पे चलाना था ,
वो तीर अपने कलेजे पे खा लिया मैनें |

Tuesday, April 14, 2015

April 14, 2015

New Poems By Dr. Kumar Vishwash 2015


1. Koi Khamosh Hai Itna, Bahane Bhool Aaya Hoon
Kisi Ki Ik Taranum Mein Taraane Bhool Aaya Hoon
Meri Ab Raah Mat Takna Kabhi e Aasmaan Walo
Main Ik Chidiya Ki Aankhon Mein Udaane Bhool Aaya Hoon

2. Jab Aata Hai Jeevan Mein Halaaton Ka Hungama
Jazbaton, Mulakaton, Haseen Baaton Ka Hungama
Jawani Ke Qayamat Daur Mein Ye Soch Te Hain Sabh
Ye Hungame Ki Raatein Hain Ya Raaton Ka Hungama.

3. Na Paane Ki Khushi Hai Kuch
Na Khone Ka Hi Kuch Gam Hai
Ye Daulat Aur Shohrat Sirf
Kuch Zakhmo Ka Marham Hai
Ajab Si Kashmakash Hai
Roz Jeene,Roz Marne Me
Mukkammal Zindagi To Hai
Magar Poori Se Kuch Kam Hai.

4. Wo Jiska Teer Chupke Se Jigar Ke Paar Hota Hai
Wo Koi Gair Kya Apna Hi Rishtedaar Hota Hai
Kise Se Apne Dil Ki Baat Tu Kehna Na Bhoole Se
Yahan Khat Bhi Thodi Der Se Akhbaar Hota

Sunday, April 12, 2015

April 12, 2015

तुम कहो कि मैं बेवफा हूँ | Bebafa Hindi Shayari.

रुस्वा हो खफा हो क्या हो जाओ खुश रहो तुम जहाँ हो
मिलेगा क्या फेरबदल करके बातो में ,
तुम कहो कि मैं बेवफा हूँ ,
मैं कहूँ कि तुम मेरी खता हो !!
April 12, 2015

Hindi Sad Bebafa Shayari.

पलकें झपकी तो वो पास थे,
आँखों में भीगें से उनके अहसास थे,
दृष्टी पटल पर उभर आये वो वृतचित्र,
जब वो हमारे संग साये की तरह साथ थे !!

Thursday, April 9, 2015

April 09, 2015

Hindi Motivational Shayari.

वो मेरी जिन्दगी में खुशी का पल होगा --
जब तुम मेरे पास और मैं तुम्हारे पास हूंगा
भुला दूंगा उस दर्द भरे बीते कल को --
तब मैं अपनी जिन्दगी की नई शुरुआत करुंगा ।

Tuesday, April 7, 2015

April 07, 2015

मैं अपनी किस्मत को पढ रहा हूँ । Hindi Shayari

थोडा उत्सुक हूँ ,थोडा डर रहा हूँ ।
तेरे आने का इंतजार कर रहा हूँ ।
उछाल कर के सिक्का ख्वाबों का ।
मैं अपनी किस्मत को पढ रहा हूँ ।

Monday, April 6, 2015

April 06, 2015

Kumar Vishwash New Poems.

1. Koi Khamosh Hai Itna, Bahane Bhool Aaya Hoon
Kisi Ki Ik Taranum Mein Taraane Bhool Aaya Hoon
Meri Ab Raah Mat Takna Kabhi e Aasmaan Walo
Main Ik Chidiya Ki Aankhon Mein Udaane Bhool Aaya Hoon

2. Jab Aata Hai Jeevan Mein Halaaton Ka Hungama
Jazbaton, Mulakaton, Haseen Baaton Ka Hungama
Jawani Ke Qayamat Daur Mein Ye Soch Te Hain Sabh
Ye Hungame Ki Raatein Hain Ya Raaton Ka Hungama.

3. Na Paane Ki Khushi Hai Kuch
Na Khone Ka Hi Kuch Gam Hai
Ye Daulat Aur Shohrat Sirf
Kuch Zakhmo Ka Marham Hai
Ajab Si Kashmakash Hai
Roz Jeene,Roz Marne Me
Mukkammal Zindagi To Hai
Magar Poori Se Kuch Kam Hai.

4. Wo Jiska Teer Chupke Se Jigar Ke Paar Hota Hai
Wo Koi Gair Kya Apna Hi Rishtedaar Hota Hai
Kise Se Apne Dil Ki Baat Tu Kehna Na Bhoole Se
Yahan Khat Bhi Thodi Der Se Akhbaar Hota


April 06, 2015

Two Lines Hindi Sad Shayari.

   
बस यही सोचकर कोई सफाई नहीं दी हमने !
की इलज़ाम भले ही झूठे हो पर लगाये तो तुमने है !