Breaking

Showing posts with label Hindi Jokes. Show all posts
Showing posts with label Hindi Jokes. Show all posts

Monday, February 21, 2011

February 21, 2011

पहले पति अल्लाह को प्यारे होगए

(१) रमन- मैं ही हूँ जिसे तुम ऑर्कुट पर दीपिका समझ रहे हो!

चमन- सेम टू यूँ...! मुझसे मिलो, मैं हूँ तुम्हारी फेसबुक वाली अंजली राय...


(२) एक औरत दुसरे से - बहन, सुना है अब तुम तीसरी शादी कर रही हो?

हाँ, बहन क्या करूँ! पहले पति अल्लाह को प्यारे हो गए और दूसरे पड़ोसन को...


(३) पोस्टमैन (रमन से)- भाई साहब! मैं आपकी चिठ्ठी देने सात मील दूर से चलकर आया हूँ!

रमन- अरे, चिठ्ठी देने इतनी दूर से! इससे अच्छा तो पोस्ट ही कर देते!


(४) चिंटू- यार! मेरी बीवी मुझे छोड़ के चली गई!

बिट्‍टू- तू उसका ख्याल ठीक से नहीं रखता होगा!

चिंटू- अरे यार, सगी बहन की तरह रखता था!


(५) भीड़ से भरी खचाखच बस में एक युवती को जोर से धक्का लगा.. उसने पीछे खड़े युवक को चिल्लाकर कहा, जानवर हो क्या..?

युवक ने तपाक से जवाब दिया- जान तो आप हैं, मैं तो वर हूँ!
February 21, 2011

सुना है स्वर्गमें पति-पत्नी को साथमें..

(१) नई नवेली दुल्हन ने पति से कहा- सुना है स्वर्ग में पति-पत्नी को साथ में नहीं रहने देते?

पति- हाँ! इसीलिए तो उसे स्वर्ग कहते हैं.....


(२) रमन प्लेटफॉर्म से रेल की पटरी पर कूद गया!

चमन- मरने का इरादा है क्या?

रमन- यार, मरोगे तो तुम! तुमने सुना नहीं ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ रही है!


(३) पिता (पुत्र से)- तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा?

रमन- जी... वो! प्रिंसीपल, खान साहब और डॉक्टर शर्मा का बेटा फेल हो गया..

पिता- लेकिन तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा?

रमन (गुस्से से)- आप कोई प्रधानमंत्री है जो आपका बेटा पास हो जाएगा...


(४) रमन भागा-भागा होटल मैनेजर के पास गया और बोला- जल्दी चलो! मेरी बीवी खिड़की से कूदकर जान देना चाहती है!

होटल मैनेजर- तो इसमें मैं क्या करूँ?

रमन- खिड़की नहीं खुल रही है!


(५) पत्नी ने पति से कहा- अपना कम्प्यूटर ठीक काम नहीं कर रहा है.. मैं इससे जो चाहती हूँ उसे स्वीकार ही नहीं करता! कभी कारण पूछता है, तो कभी सत्यापन माँगता है! आखिर यह मेरे मनमाफिक काम क्यों नहीं कर रहा..

पति ने मुस्कुराकर जवाब दिया- 'प्रिये, क्योंकि यह कम्प्यूटर है, पति नहीं...

Thursday, February 17, 2011

February 17, 2011

भगवान कहाँ हैं?

(१) नर्सरी क्लास में बच्चों से पूछा गया- भगवान कहाँ हैं?
एक बच्चा- हमारे बाथरूम में!
टीचर- तुम्हें कैसे पता?
बच्चा- मेरे पापा रोज सुबह बाथरूम का दरवाजा पीटते हुए कहते हैं- हे भगवान तुम अब तक अंदर हो!


(२) रमन ने चाइनीज लड़की से शादी की! और एक साल बाद ही वो मर गई, तो उसके आँसुओं का बाँध टूट गया!
चमन बोला- यार बहुत दुख की बात तो है, पर सोच चाइना का माल और कितना चलेगा!


(३) रमन-चमन रेस्त्राँ में बैठकर अपना-अपना टिफिन खोल कर सैंडविच खाने लगे!
वेटर एक्सक्यूज मी सर! आप यहाँ अपना खाना नहीं खा सकते!
दोनों ने एक-दूसरे को देखा और अपना-अपना टिफिन बदल लिया और खाने लगे!


(४) डॉक्टर (रोगी से)- बहुत कमजोरी है! फल खाया करो छिलके सहित!
एक घंटे बाद..
रोगी- डॉक्टर साहब! मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा है!
डॉक्टर- क्या खाया था?
रोगी- नारियल छिलके सहित!


(५) प्रेमी (प्रेमिका)- समझ में नहीं आता लड़कियाँ इतना फैशन क्यों करती हैं?
प्रेमिका- इतना भी नहीं जानते? अरे, जाल जितना ज्यादा खूबसूरत होता है, पंछी उतने ज्यादा फँसते रहते हैं!
February 17, 2011

आपको अपनी सफाई में क्या कहना है?

(१) जज (गृहणी से)- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है?
महिला- मैं क्या कह सकती हूँ, मेरे यहाँ सफाई नौकरानी करती है! इस विषय में तो जो भी कहना है वही कह सकती है!


(२) गर्मी का मौसम था। प्रेमिका आग के पास बैठी थी!
प्रेमी- ये क्या कर रही हो?
प्रेमिका- तुम कहते हो न कि मैं ठंडी हूँ तो आग के पास बैठकर गर्म हो रही हूँ!


(३) एक नर्स ने डॉक्टर से पूछा- आप मुझसे इतना प्रेम करते हैं तो फिर शादी से इंकार क्यों कर रहे हैं?
डॉक्टर- 'चाहता तो भैं भी यहीं हूँ, पर सोचता हूँ कि शादी के बाद जब मैं तुम्हें 'सिस्टर' बुलाऊँगा तो लोग क्या कहेंगे!


(४) नई नवेली दुल्हन (पति से)- आप जहाँ भी जाते हैं, मुझे साथ क्यों नहीं ले जाते?
चमन (दुल्हन की शराब छलकाती आँखों को देखकर) बोला- हमने तो सुना है, नशीली वस्तुएँ सार्वजनिक स्थान पर ले जाना मना है!


(५) गर्मी से बेहाल चक्कर खाकर गिरी युवती को खूबसूरत युवक ने कहा- अरे! इतनी सुंदर लड़की यों धूप में जमीन पर पड़ी हैं! अगर यह होश में आ जाए तो मैं इसे रेस्टोरेंट में ले जाकर जूस पिलवा दूँ!
इतना सुनते ही युवती तुरंत होश में आ गई और उसने झट से युवक की तरफ हाथ बढ़ा दिया!
February 17, 2011

कौन-सी फिल्म चल रही है..?

(१) युवती ने सिनेमा हॉल में फोन करके पूछा, कौन-सी फिल्म चल रही है?
सिनेमा कर्मचारी- 'तेरी माँग भर दूँ'
युवती (गुस्से से)- 'आवारा'
सिनेमा कर्मचारी- वह तो अगले सप्ताह आएगी!


(२) प्रेमी (प्रेमिका से)- प्रिये, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ! मेरे कान में कोई ऐसी मीठी बात कह दो जिससे मेरे पाँव जमीन पर न पड़े!
प्रेमिका ने धीर से कहा- जाओ! फाँसी लगा लो...


(३) रमन- पत्नी को बेगम क्यों कहते हैं?
चमन- क्योंकि...! शादी के बाद सारे गम तो पति के हिस्से में आते हैं और पत्नी बे-गम हो जाती है!


(४) रजत- क्या तुम जानते हो, भारत के लोगों की खुशी का क्या राज है?
सूरज- अरे यार, भारत संसार का एक मात्र ऐसा देश है जहाँ पर लोग हर दो घंटे बाद खुशी मनाते हैं- ओए लाइट आ गई!


(५) रमन (चमन से)- एक भिखारी की लॉटरी लगी तो उसने एक मंदिर बनवाया। बताओ क्यों?
चमन- पूजा के लिए और क्या?
रमन- नहीं यार गलत! वो इसलिए ताकि वो मंदिर के सामने अकेला भीख माँग सके और सारे पैसे उसके ही हों!

Friday, February 11, 2011

February 11, 2011

बात दोहरा के - (चुटकुले)

(१) पति- इस किताब में लिखा है कि मर्द एक दिन में हद से हद दो हजार शब्द बोलते हैं जबकि स्त्रियाँ प्रतिदिन चार हजार शब्द बोलती हैं!
पत्नी- वह इसलिए कि स्त्रियों को हर बात दोहरा कर कहनी पड़ती है!
पति- क्या? क्या कहा तुमने?
पत्नी- यही कि मेरी कहीं बात सिद्ध हो गई!


(२) बेटी (मम्मी से)- क्या दुल्हन के बगैर भी मैरिज हो सकती है?
माँ- नहीं तो! ऐसा कैसे संभव है?
बेटी- डैडी ने जो भैया की शादी लिस्ट बनाई है उसमें टीवी, कूलर, फ्रीज, कार, गोल्ड सबकुछ तो है पर दुल्हन का नाम नहीं है!


(३) ज्योतिषी (महिला से)- क्या आप अपने पति का भविष्य जानना चा‍हती हैं?
महिला- जी नहीं, आप केवल उनका अत‍ीत बता दीजिए। भविष्य तो मेरे हाथ में है!


(४) रमन (डैडी से)- डैडी! गुरु की आज्ञा का पालन हमेशा करना चाहिए ना!
डैडी- हाँ बेटा! जरूर...
रमन- तो फिर मेरे गुरु कहते हैं इस वर्ष भी मैं पिछली क्लास में अध्ययन करूँ!


(५) अध्यापक (छात्र से)- तुममें कुछ कमियाँ है। उसको सुधार लो!
चिंटू- अगले दिन कोट-पैंट पहनकर स्कूल पहुँच जाता है!
अध्यापक- ये सब क्या है?
चिंटू- रेमण्ड..! द कम्पलीट मैन..

Friday, February 4, 2011

February 04, 2011

ताला बंद...

(१) एक दिन रमन ने घर का दरवाजा उखाड़ा और कंधे पर रखकर बाजार की ओर चला!
चमन- कहाँ जा रहे हो भाई, दरवाजा बेचना है?
रमन- अरे नहीं, देख नहीं रहे ताला बंद है। उसे ही खुलवाना है!

(२) पहला आदमी (दूसरे से)- नेता जिंदगी में सिर्फ एक ही बार सच बोलता है!
दूसरा- कब?
पहला- जब वो कबूल करता है कि वो झूठ बोल रहा है!

(३) माँ (बच्चों से)- इस हफ्ते जो ज्यादा शैतानी नहीं करेगा। मेरी ओर से उसे एक इनाम दिया जाएगा!
बच्चे- कोई फायदा नहीं माँ। हमें पता है, यह इनाम हमेशा की तरह डैडी को ही मिलेगा!

(४) टिंकी- माँ देखो ना! हमारा डॉगी मेरी किताब चबा गया!
माँ- डंडा ला..! मैं अभी उसकी खबर लेती हूँ!
टिंकी- उसको सजा तो मैंने ही दे दी माँ। उसके कटोरे में जो दूध आपने रखा था वो मैं पी गई!

(५) बॉस ने अपनी नई स्टेनो को एक लंबी चिट्ठी डिक्टेट कराई और अंत में पूछा- मिस मेरी, कुछ पूछना हो तो बताओ?
स्टेनो- सर आपने डिअर सर और यूअर्स फैथफुली के बीच में क्या लिखवाया था? वह बता दीजिए...
February 04, 2011

पति वियोग....

(१) मायके गई हुई पत्नी ने पति को मोबाइल किया कि प्रिये पंद्रह दिन में तुम्हारे वियोग में आधी रह गई हूँ! मुझे लेने कब आ रहे हो?
पति ने कहा- प्रिये पंद्रह दिन बाद!

(२) चिकी- रमन, ये बीवियाँ अपने पति को ए जी... क्यों कहती हैं?
रमन- क्योंकि बीवियाँ संस्कारी होती हैं और सबके सामने अबे गधे नहीं कह सकती, इसलिए संक्षिप्त रूप में बुलाती हैं... 'ऐ जी... सुनते हो?'

(३) अस्पताल में बीमार पड़े पति की पत्नी ने आश्‍वासन देते हुए कहा कि चिंता मत करो, तुम बिलकुल ठीक हो जाओगे!
पिछले दस दिनों में अस्पताल का बिल बढ़कर दो लाख रुपए हो गया है। वे अब तुम्हें मरने नहीं देंगे!

(४) चिंकी (चिंटू से)- ग्लोबल वार्मिंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर हम युवाओं को ही आगे आना होगा!
चिंटू- हाँ...! मैंने तो इसकी पहल भी कर दी है! ग्लोबल वार्मिंग को लेकर मैं हर रोज दिन में आठ बार अपना फेसबुक स्टेट्‍स बदलता हूँ। 20-25 ट्‍विट्‍स करता हूँ... और 30-40 एसएमएस!

(५) बेटा- डैडी, मैं इतना बड़ा कब होऊँगा जब कि कहीं बाहर जाने के लिए मुझे मम्मी से नहीं पूछना पड़े!
डैडी- बेटा इतना बड़ा तो मैं खुद अभी तक नहीं हुआ!
February 04, 2011

रमन और किसान...

(१) गाँव घूमने गए रमन ने इधर-उधर घूमते हुए खेत में काम कर रहे किसान से बात शुरू की!
रमन - कैसी बढ़िया गाय है? लेकिन इसके सींग क्यों नहीं है?
किसान- भाई साहब, कुछ गाय पैदा ही बिना सींग के होती हैं! कुछ गायों के सींग हम लोग काट देते हैं! वैसे इस गाय के सींग न होने की एक ही वजह है और वह यह कि यह गाय नहीं गधी है!

(२) रमेश- धन्यवाद! मुझे हमेशा नई चीजों का शौक रहा है, आप क्या लाए हैं?
पड़ोसी- भाई साहब मैं आपके लिए गिफ्ट लाया हूँ!
रमेश- अरे वाह‌। वैसे आप क्या लाए हो?
पड़ोसी- दो पत्थर और एक गज रस्सी! मालूम ही होगा की नदी यहाँ से कुछ ही दूरी पर है !

(३) लड़की का पिता बोला- क्या समय आ गया है, कि.... लड़की भी दो और दहेज भी साथ में दो!
लड़के का पिता बोला- आप सिर्फ दहेज दे दीजिए। लड़की को चाहे तो अपने पास ही रखिए!

(४) रमन (चमन से)- यह मेरा वफादार कुत्ता है। नित्य सुबह जाकर अखबार उठा लाता है और मुझे देता है!
चमन- इसमें वफादारी की क्या बात है?
रमन- वह यह अखबार पड़ोसियों के यहाँ से लाता है!

(५) सरदार- डॉक्टर साहब, मुझे एक प्रॉब्लम है!
डॉक्टर- क्या?
सरदार- बात करते वक्त मुझे आदमी दिखाई नहीं देता!
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
सरदार- फोन करते वक्त...!

Monday, September 6, 2010

September 06, 2010

ये डॉक्टर बिल्कुल पागल है (चुटकुले)

(1) रमन ने डॉक्टर को बहुत मारा। क्लिनिक में बैठे लोगों ने उससे पूछा- तुमने डॉक्टर को क्यों मारा...?.

रमन बोला- ये डॉक्टर बिल्कुल पागल है, इतनी गर्मी में कहता है कि पानी उबालकर पिया करो।


(2) एक बार चमन किचन में खाना बना रहा था। उसने पत्नी से पूछा- नमक किधर है?

पत्नी- घर में नमक नहीं है।

चमन- तो दाल में क्या डालूँ?

पत्नी मुस्कुराकर बोली- कोलगेट डाल दो, उसमें नमक है।


(3) रमन मंदिर में जाकर भगवान के सामने हाथ जोड़ कर प्रार्थना कर रहा था, हे भगवान, पंजाब की राजधानी दिल्ली को बना दो। तभी वहाँ एक पुजारी आया।

पुजारी- भाई तुम्हें पंजाब की राजधानी से क्या कष्ट है। तुम ऐसा भगवान से क्यों माँग रहे हो?

रमन- क्योंकि मैंने एक्जाम में पंजाब की राजधानी दिल्ली लिख दी है।


(4) चमन- यार, मैंने अदालत में एक याचिका लगाई है।

रमन- क्यों क्या हो गया?

रमन- मेरा पड़ोसी फाँसी लगाते हुए पकड़ा गया। अगर मैं न पहुँचाता तो वह जुर्म कर बैठता। इसलिए मैंने अदालत से रिक्वेस्ट किया कि आत्महत्या करना संगीन जुर्म है। इसके लिए मुजरिम को कम से कम फाँसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि आइंदा कोई भी व्यक्ति सुसाइड जैसा जुर्म करने से पहले 100 बार सोचे।


(5) दावत में गए डॉक्टर साहब किसी वकील से बातचीत कर रहे थे। आते-जाते लोग डॉक्टर साहब को देखकर रुकते और उनसे स्वास्थ्य निदान के बारे में पूछते। परेशान डॉक्टर ने मुफ्त में इलाज चाहने वाले लोगों पर नाराज होते हुए वकील से पूछा- कार्यालय के बाहर सलाह लेने से वे लोगों को कैसे रोकते हैं?

वकील बोले- सलाह दे देता हूँ। हाँ बाद में बिल जरूर भेज देता हूँ।

सोच में डूबे डॉक्टर को यह तरीका कम अच्छा लगा लेकिन उस पर अमल करते हुए उन्होंने लिस्ट बनाई और चपरासी को देने के लिए आवाज दी।

इतने में हाथ में लिफाफा लिए चपरासी अंदर आया और बोला- इसमें वकील साहब ने कल की सलाह के लिए बिल भेजा है।
September 06, 2010

चार फसलें (चुटकुले)

(1) रमन- भारत एक कृषि प्रधान देश है! यहाँ केन्द्रीय भण्डार में एक साल में गेहूँ की चार फसलें आती हैं!

चमन- एक साल में चार फसलें? वो कैसे?

रमन- एक फसल भारत से... बाकी तीन फसलें अमेरिका, कनाड़ा और ऑस्ट्रेलिया से!


(2) एक युवक को लंदन में ऐसी चमत्कारी गोलियाँ मिलीं जिसके सेवन से मनुष्य की उम्र कम हो जाती थी। उसने उन गोलियों का सेवन किया और एक शीशी भरकर अपनी माँ के पास हिन्दुस्तान भिजवा दी, इस आशा से कि इनके सेवन से वह भी युवती दिखने लगेगी।

कुछ महीनों बाद जब वह हिन्दुस्तान आया तो उसने अपनी माँ को पहचान लिया, पर माँ की गोद में लेटे बालक को न पहचान सका। कौतूहलवश उसने पूछा- माँ आपकी गोद में कौन सो रहा है?

माँ- बेटा ये तेरे पापा हैं...! इन्होंने चार गोलियाँ खा ली थीं।


(3) एक आदमी- डॉक्टर साहब! मेरे बच्चे ने पिछले सप्ताह एक चाबी निगल ली थी। प्लीज उसे बाहर निकाल दीजिए।

डॉक्टर- तुम अपने बच्चे को एक सप्ताह पहले क्यों नहीं लाए?

आदमी- उस समय हमारे पास उस ताले की डुप्लीकेट चाबी थी। इसने आज वह भी खा ली है।


(4) नरेश- आज मैंने अपना बैंक अकाउंट बंद करा दिया।

रमेश- तुमने ऐसा क्यों किया, अब पैसे कहाँ रखेगा?

नरेश- वो कल रात सपने में किसी लड़की ने मुझे चप्पल से मारा था।

रमेश- तो इसमें बैंक अकाउंट का क्या दोष?

नरेश- क्योंकि बैंक में लिखा था, हम आपके सपनों को हकीकत में बदल देंगे।


(5) जज (रमन से)- तुम जेल कैसे पहुँचे?

रमन- कुछ खास नहीं साहब, बस सरकार से कॉम्पिटीशन हो गया था।

जज - कैसा कॉम्पिटीशन?

रमन- नोट छापने का!!!
September 06, 2010

पति-पत्नी की तकरार (चुटकुले)

(1) एक बार पति-पत्नी में किसी बात को लेकर तकरार हो रही थी। आखिरकार पत्नी ने झल्ला कर कहा- जब अक्ल बँट रही थी तो उस वक्त तुम कहाँ थे?

पति ने फौरन कहा- उस वक्त हमारे-तुम्हारे फेरे जो हो रहे थे।


(2) एक युवती ने अपनी दादी से कहा- कल से मैं कॉलेज नहीं जाऊँगी। मोहल्ले के लड़के मुझे छेड़ते हैं।

दादी ने उसे डाँटते हुए कहा- अरे, बहाने मत बना। मैं भी तो उसी रास्ते से जाती हूँ। मुझे तो कभी किसी ने नहीं छेड़ा।


(3) एक दक्षिण भारतीय व्यक्ति की नई-नई शादी हुई। एक दिन उसने खाने पर अपने उत्तर भारतीय मित्र को बुलाया।

दक्षिण भारतीय व्यक्ति की पत्नी खाना परोसते समय कहना तो यह चाहती थी कि खाइए-खाइए, शर्म न कीजिए, लेकिन हिन्दी ठीक न आने के कारण बोल पड़ी- 'खाओ-खाओ शर्म तो है नहीं।'


(4) रमेश- यार! तुम्हें पता है... मेरे पापा के आगे अमीर से अमीर आदमी भी कटोरा लेकर खड़े रहते थे।

नरेश- ऐसे कितने अमीर थे वो ?

रमेश- अमीर नहीं... वो क्या है कि मेरे पापा गोल-गप्पे का ठेला लगाते थे।


(5) पति जलता-भुनता आया और पत्नी से बोला- 'हमें यह फ्लैट बदलना पडे़गा। क्योंकि चौक में खड़ा मकान मालिक का लड़का, जोर-जोर से कह रहा है कि एक को छोड़कर इमारत की हर औरत के साथ वह जन्नत की सैर कर चुका है।'

पत्नी ने कुछ सोचकर कहा- 'वह जरूर एक सौ पाँच नंबर के फ्लैट वाली निगोड़ी मंजू होगी।
September 06, 2010

प्रेमी-प्रेमिका (चुटकुले)

(1) प्रेमी (प्रेमिका से)- लड़कियाँ शराब से इतनी नफरत क्यों करती हैं?

प्रेमिका- क्योंकि शराब पीने के बाद उनका चूहे जैसे पति शेरों जैसा बर्ताव करके दहाड़ने लगता है।


(2) एक युवक गाँव में स्थित अपने ससुराल गया। उसने अपने साली साहिबा को गिफ्ट में परफ्यूम की बॉटल दी। साली ने परफ्यूम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, उसने परफ्यूम हथेली पर डाला और चाट लिया। युवक ने इसकी शिकायत ससुर से की।

ससुर जी बोले- 'बड़ी बेवकूफ है। परफ्यूम को चाटने से अच्छा तो रोटी में चुपड़ कर खा लेती।


(3) प्रेमी- मुझे समझ में नहीं आता कि भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने के बाद इतना मूर्ख क्यों बनाया?

प्रेमिका- हम दोनों को मिलाने के लिए।
प्रेमी- वह कैसे?

प्रेमिका- मैं सुंदर थी इसलिए तुम मेरी तरफ आकर्षित हुए और मैं मूर्ख थी इसलिए तुम्हारी तरफ आकर्षित हुई।


(4) सुहागरात के समय दूल्हे ने दुल्हन से पूछा, प्रिये! आखिर तुम खिड़की से बाहर इस तरह कब तक झाँकती रहोगी?

दुल्हन बोली- दरअसल मेरी माँ ने मुझे बताया था कि सुहागरात मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत रात होगी। इसीलिए मैं इस रात को इसके अंतिम पहर तक निहारते रहना चाहती हूँ।


(5) रमन- यदि आपकी प्रेमिका खूबसूरत, समझदार, ध्यान रखने वाली, कभी न जलने वाली और अच्छे व्यंजन बनाने वाली हो तो उसे आप क्या नाम देंगे?

चमन- अफवाह!
September 06, 2010

जबरदस्त लड़ाई (चुटकुले)

(1) नए-नए दुल्हा-दुल्हन बने प्रेमी जोड़े में जबरदस्त लड़ाई हुई।
लड़ाई के बाद प्रेमिका भगवान से बोली-

हे भगवान मेरी मदद करो। मैं इनकी लड़ाई से तंग आ गई हूँ। अगर ये गलत हैं तो इन्हें उठा लो और अगर मैं गलत हूँ तो मुझे विधवा बना दो।


(2) नीता- दान से श्रेष्ठ कोई काम नहीं है! दान से मनुष्य का भविष्य सँवर जाता है और उसे कई पापों से मुक्ति मिलती है।

मंगत- तुम ठीक कहती हो! मैं कल से ही दान माँगना शुरू कर देता हूँ।


(3) बॉस (मोबाइल पर विजिटर से)- मिलने का समय आप मेरी सेक्रेटरी के साथ फिक्स कर लें।

विजिटर- सर, मैं पहले भी दो बार कोशिश कर चुका हूँ, वो हाथ नहीं धरने देती। साफ मना कर देती है।


(4) पत्नी- मैं तो तंग हो गई हूँ तुमसे। एक के बाद एक गलतियाँ करते रहते हो। कब सुधरोगे?

पति- डार्लिंग! सुधरने के लिए मुझे क्या करना होगा?

पत्नी- कपड़े और बर्तन साफ करने में रोजाना मेरी मदद करनी होगी।


(5) रमन- जानती हो, कल रात को मेरे सपने में एक बड़ी खूबसूरत लड़की आई, वाह क्या लड़की थी, देखकर दिल खुश हो गया।
चिकी- लड़की अकेली आई थी न!
रमन- हाँ! पर तुम्हें कैसे मालूम?
चिकी- क्योंकि उसका हैंडसम पति मेरे ख्वाब में आया था।

Saturday, August 7, 2010

August 07, 2010

महिला और छोटा बच्चा (चुटकुले)

(1) एक महिला एक छोटे लड़के को सड़क पर सिगरेट पीते देखकर अचंभित रह गई।
उसने पूछा- 'क्या तुम्हारे माता-पिता जानते हैं कि तुम सिगरेट पीते हो?
बच्चा बहुत शरारती था। फट्‍ से बोला- क्या आपके  पति यह जानते हैं कि आप राह चलते अजनबी लोगों से बातें करती हैं?


(2) एक दब्बू पति एक शराबी दोस्त की सलाह पर अपनी पत्नी से दहाड़कर बोला -'सुनो, आज से घर में मेरा हुक्म चलेगा। तुम मेरे लिए चाय-नाश्ता, खाना सबकुछ तैयार करोगी, मेरे कपड़े धोकर प्रेस करोगी और आज शाम को मुझे एक पार्टी में जाना है। क्या तुम बता सकती हो कि- मेरे जूते पॉलिश कौन करेगा?'
पत्नी बोली- हाँ! बता सकती हूँ, पर पहले जरा तुम पलंग के नीचे से बाहर तो आओ।


(3) रमन- कमला ने मेरे साथ बहुत बुरा व्यवहार किया।
चमन- उसने मेरे साथ बहुत से भी कहीं गुना ज्यादा बुरा व्यवहार किया।
रमन- जानते हो! उसने मुझे प्यार में धोखा दिया।
चमन- उसने मेरे साथ शादी कर ली।


(4) एक कस्बाई युवक घूमने के लिए बंबई गया। जब वहाँ से लौट कर घर आया, तो पड़ोस के लोगों ने घेर लिया, क्या-क्या देखा वहाँ? कैसा लगा शहर?
वह बोला- बंबई शहर है तो बहुत सुंदर, लेकिन वहाँ की सरकार बहुत कंजूस है। ड्रायवर की तनख्वाह बचाने के लिए एक बस के ऊपर दूसरी बस रख कर चलाती है।


(5) चमन- डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हैं।
डॉक्टर- हाँ! तुम्हारी आँखें बहुत कमजोर हैं।
चमन- इतनी जल्दी आपको कैसे पता चला?
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूँ।