Breaking

Showing posts with label Love Shayari In Hindi. Show all posts
Showing posts with label Love Shayari In Hindi. Show all posts

Monday, April 23, 2018

April 23, 2018

25 Beautiful Hindi Love Shayari For Girlfriend

love shayari in hindi, romantic shayari in hindi, cute love shayari in hindi, love shayari hindi for girlfriend, love shayari in hindi for boyfriend, bollywood love shayari in hindi
25 Best Love Shayari In Hindi




Love Shayari Hindi : Read Best Collection Of Latest Love Shayari In Hindi, Best Romantic Shayari On Love Hindi, I Love You Shayari In Hindi, Beautiful Love Shayari In Hindi, Sad Love Shayari In Hindi, Top Love Shayari In Hindi For Girlfriend And Boyfriends. 



Top Love Shayari In Hindi For Facebook And Whatsapp


1. Romantic Love Shayari In Hindi

सदियों का रतजगा मेरी रातों में आ गया,

मैं एक हसीन शख्स की बातों में आ गया।

2. Top Love Shayari For Girlfriend


मुहब्बत मेरी भी बहुत असर करती है,

याद आएंगे बहुत जरा भूल के देखो।

3. Best Sad Love Shayari In Hindi


छुपाने लगा हूँ आजकल कुछ राज अपने आप से,

सुना है कुछ लोग मुझको मुझसे ज्यादा जानने लगे हैं।

4. New I Love You Shayari In Hindi


मोहब्बत एक खुशबू है हमेशा साथ रहती है,

कोई इंसान तन्हाई में भी कभी तन्हा नहीं रहता।

5. Hindi Shayari Collection For Love And Life


खुलता नहीं है हाल किसी पर कहे बग़ैर,

पर दिल की जान लेते हैं दिलबर कहे बग़ैर।

6. Love Shayari Hindi Me


आँखों के रास्ते मेरे दिल में उतर गये,

बंदा-नवाज़ आप तो हद से गुज़र गये।

7. Top Shayari On Love In Hindi


ये न समझ कि मैं भूल गया हूँ तुझे,

तेरी खुशबू मेरे सांसो में आज भी है,
मजबूरियों ने निभाने न दी मोहब्बत,
सच्चाई मेरी वफाओं में आज भी है।

8. Funny Love Shayari In Hindi


चलो उसका नही तो खुदा का एहसान लेते हैं,

वो मिन्नत से ना माना तो मन्नत से मांग लेते हैं।

9. Best Love Shayari In English


उँगलियाँ मेरी वफ़ा पर न उठाना लोगो,

जिसको शक हो वो मुझसे निबाह कर देखे।

10. Shero Shayari Collection Hindi 


शरीक-ए-बज्म होकर यूँ उचटकर बैठना तेरा,

खटकती है तेरी मौजूदगी में भी कमी अपनी।

11. Shayari Khazana In Hindi


एक शब गुजरी थी तेरे गेसुओं के छाँव में,

उम्र भर बेख्वाबियाँ मेरा मुकद्दर हो गयीं।

12. Love Quotes In Hindi


आरजू ये है कि इज़हार-ए-मोहब्बत कर दें,

अल्फाज़ चुनते है तो लम्हात बदल जाते हैं।

13. Best Love Status For Whatsapp In Hindi


उसकी मोहब्बत लाख छुपाई ज़माने से मैंने,

मगर आँखों में तेरे अक्स को छुपा न सका।


14. Top Love Shayari Sms 140 Words

अपने हाथों से यूँ चेहरे को छुपाते क्यूँ हो,

मुझसे शर्माते हो तो सामने आते क्यूँ हो,
तुम भी मेरी तरह कर लो इकरार-ए-वफ़ा अब,
प्यार करते हो तो फिर प्यार छुपाते क्यूँ हो?

15. Ultimate Collection Of Love Shayari In Hindi 


शायद वो अपना वजूद छोड़ गया है मेरी हस्ती में,

यूँ सोते-सोते जाग जाना मेरी आदत पहले कभी न थी।

16. Cute Love Shayari In Hindi


छू जाते हो तुम मुझे हर रोज एक नया ख्वाब बनकर,

ये दुनिया तो खामखां कहती है कि तुम मेरे करीब नहीं।

17.


सौ जान से हो जाऊँगा राज़ी मैं सज़ा पर,

पहले वो मुझे अपना गुनहगार तो कर ले।

18.


​खयालों में ​उसके मैंने बिता दी ज़िंदगी सारी,

​​इबादत कर नहीं पाया खुदा नाराज़ मत होना​।

19.


अजीब सी बेताबी है तेरे बिना,

रह भी लेते है और रहा भी नहीं जाता।

20.


तेरी आँखों में जब से मैंने अपना अक्स देखा है,

मेरे चेहरे को कोई आइना अच्छा नहीं लगता।

21.


नजर से दूर रहकर भी

किसी की सोच में रहना,
किसी के पास रहने का
तरीका हो तो ऐसा हो।

22.


मेरी रूह गुलाम हो गई है, तेरे इश्क़ में शायद,

वरना यूँ छटपटाना, मेरी आदत तो ना थी।

23.


फ़रिश्ते ही होंगे जिनका हुआ इश्क मुकम्मल,

इंसानों को तो हमने सिर्फ बर्बाद होते देखा है।

24.


ऐ आशिक तू सोच तेरा क्या होगा,

क्योंकि हस्र की परवाह मैं नहीं करता,
फनाह होना तो रिवायत है तेरी,
इश्क़ नाम है मेरा मैं नहीं मरता।

25.


यह मेरा इश्क़ था

या फिर दीवानगी की इन्तहा,
कि तेरे ही करीब से गुज़र गए
तेरे ही ख्याल से।

Recommended Hindi Shayari, Quotes And Status In Hindi For You :


50 Latest Hindi Quotes ( हिन्दी Quotes )


Top 30 Attitude Status In Hindi

Top 200 Mahakal Status ( महाकाल स्टेटस ) For Maha Shivratri

50 Latest High Attitude Status For Fb Profile Pic

Swami Vivekananda Quotes, Suvichar And Great Thoughts Hindi

50 Best Hindi Quotes About Life And Love


Thanks For Reading 25 Best Love Shayari In Hindi. Must Check New Updates On Rajputana Shayari Blog For Get Best Hindi Shayari, Love Shayari, Sad Love Shayari, Best Whatsapp Status In Hindi, Cool Attitude Shayari In Hindi, 2 Line And One Line Hindi Shayari In Hindi. 

Friday, April 13, 2018

April 13, 2018

50+ Latest Romantic Shayari In Hindi

romantic shayari in hindi,love shayari in hindi, great collection of love shayari in hindi,cool romantic shayari for girlfriend, latest romantic shayari with images, romantic shayari in hindi for boyfriend, beautiful hindi love shayari, emotional shayari in hindi, love status in hindi for fb, romantic status for whatsapp, cool love quotes in hindi, facebook romantic shayari hindi
Romantic Shayari In Hindi



Romantic shayari in hindi : read top romantic love shayari in hindi, new love status for whatsapp, best facebook quotes for love, love quotes in hindi for girlfriend, cool romantic shayari collection in hindi 2017 and all beautiful hindi love shayari.



रोमांटिक शायरी -  Romantic Love Shayari In Hindi 


1. new romantic shayari in hindi

कुछ दूर हमारे साथ चलो हम दिल की कहानी कह देंगे, 
समझे ना जिसे तुम आँखों से वो बात जुबानी कह देंगे।

2. great collection of love shayari in hindi

मैं देखूँ तो सही यह दुनिया तुझे कैसे सताती है, 
कोई दिन के लिए तुम अपनी निगहबानी मुझे दे दो।

3. cool romantic shayari for girlfriend

हम दिलफेक आशिक़ हर काम में कमाल कर दे, 
जो वादा करे वो पूरा हर हाल में कर दे, 
क्या जरुरत है जानू को लिपस्टिक लगाने की, 
हम चूम-चूम के ही होंठ लाल कर दें।

4. best love hindi shayari 2017

तुम मुझे कभी दिल से कभी आँखों से पुकारो, 
ये होठों के तकल्लुफ तो ज़माने के लिए होते हैं।

5. latest romantic shayari with images

मुझ को मज़ा है छेड़ का, दिल मानता नहीं, 
गाली सुने बग़ैर... सितमगर कहे बग़ैर...।

6. romantic shayari in hindi for boyfriend

बड़ा मज़ा आता है उसे बार-बार मुझे सताने में, 
क्यो भूल जाती है कि नहीं मिलेगा, 
कोई मुझसा चाहने वाला इस जमाने में, 
नहीं आए यकीं तो फिर आज़माकर देख लेना 
कुछ बात अलग है इस दीवाने में, 
तारीफ नहीं करता खुद की... मगर ये सच है... 
कोई कसर नहीं छोडूंगा तेरा साथ निभाने में। 

7. beautiful hindi love shayari

जो मैं वक़्त बन जाऊं तू बन जाना लम्हा, 
मैं तुझमें गुजर जाऊं तू मुझमें गुजर जाये।

8. top emotional shayari in hindi

तुम्हारी ज़ुल्फ़ों के साये में शाम कर लूंगा, 
सफर इस उम्र का पल में तमाम कर लूंगा।

9. love status in hindi for fb

​आपसे रोज़ मिलने को दिल चाहता है​​,​ 
​कुछ सुनने सुनाने को दिल चाहता है​​,​ 
​था आपके मनाने का अंदाज़ ऐसा​​,​ 
​कि फिर रूठ जाने को दिल चाहता है​।

10. romantic status for whatsapp

बहके बहके ही अंदाज-ए-बयां होते हैं, 
आप जब होते हैं तो होश कहाँ होते हैं।

11. cool love quotes in hindi

संगमरमर के महल में तेरी तस्वीर सजाऊंगा, 
अपने इस दिल में तेरे ही ख्वाब जगाऊंगा, 
यूँ एक बार आजमा के देख तेरे दिल में बस जाऊंगा, 
मैं तो प्यार का हूँ प्यासा तेरे आगोश में मर जाऊॅंगा। 

12. facebook romantic shayari hindi

कब तक वो मेरा होने से इंकार करेगा, 
खुद टूट कर वो एक दिन मुझसे प्यार करेगा, 
इश्क़ की आग में उसको इतना जला देंगे, 
कि इज़हार वो मुझसे सर-ए-बाजार करेगा।

13.

मेरी हर नज़र में बसी है तू, 
मेरी हर क़लम पे लिखी है तू, 
तुझे सोच लूँ तो ग़ज़ल मेरी, 
न लिख सकूँ तो वो ख्याल है तू ।

14.

जी चाहे की दुनिया की हर एक फ़िक्र भुला कर, 
दिल की बातें सुनाऊं तुझे मैं पास बिठाकर।

15.

ऐसा क्या लिखूँ की तेरे दिल को तस्सली हो जाए, 
क्या ये बताना काफी नहीं की मेरी ज़िन्दगी हो तुम।

16.

तुम हसीन हो, गुलाब जैसी हो, 
बहुत नाज़ुक हो ख़्वाब जैसी हो, 
होठों से लगाकर पी जाऊं तुम्हे, 
सर से पाँव तक शराब जैसी हो।

17.

एक बार कर के ऐतबार लिख दो, 
कितना है मुझ से प्यार लिख दो, 
कटती नहीं ये ज़िन्दगी अब तेरे बिन, 
कितना और करूँ इन्तज़ार लिख दो । 

तरस रहे हैं बड़ी मुद्दतों से हम, 
अपनी मुहब्बत का इज़हार लिख दो, 
दीवाने हो जाएँ जिसे पढ़ के हम, 
कुछ ऐसा तुम एक बार लिख दो।

18.

कोई ग़ज़ल सुना कर क्या करना, 
यूँ बात बढ़ा कर क्या करना, 
तुम मेरे थे, तुम मेरे हो, 
दुनिया को बता कर क्या करना, 
तुम साथ निभाओ चाहत से, 
कोई रस्म निभा कर क्या करना, 
तुम खफ़ा भी अच्छे लगते हो, 
फिर तुमको मना कर क्या करना।

19.

तुम मेरी ज़िंदगी में शामिल हो ऐसे, 
मंदिर के दरवाज़े पर मन्नत के धागे हों जैसे।

20.

तुम्हारी प्यार भरी निगाहों को हमें कुछ ऐसा गुमान होता है 
देखो ना मुझे इस कदर मदहोश नज़रों से कि दिल बेईमान होता है।

21.

जज़्बात बहक जाते हैं जब तुमसे मिलते हैं, 
अरमान मचल जाते हैं जब तुमसे मिलते हैं, 
मिल जाते हैं आँखों से आँखें, हाथों से हाथ, 
दिल से दिल, रूह से रूह जब तुमसे मिलते हैं।

22.

मैं तमाम दिन का थका हुआ, 
तू तमाम शब का जगा हुआ.. 
ज़रा ठहर जा इसी मोड़ पर, 
तेरे साथ शाम गुज़ार लूँ ।

23.

खुशबू की तरह मेरी हर साँस में, 
प्यार अपना बसाने का वादा करो, 
रंग जितने तुम्हारी मोहब्बत के हैं, 
मेरे दिल में सजाने का वादा करो।

24.

आप पहलू में जो बैठें तो संभल कर बैठें, 
दिल-ए-बेताब को आदत है मचल जाने की।

25.

लाखों में इंतिख़ाब के क़ाबिल बना दिया, 
जिस दिल को तुमने देख लिया दिल बना दिया, 
पहले कहाँ ये नाज़ थे, ये इश्वा-ओ-अदा, 
दिल को दुआएँ दो तुम्हें क़ातिल बना दिया।

26.

कुछ बातें हम से सुना करो, 
कुछ बातें हम से किया करो । 

मुझे दिल की बात बता दो तुम, 
होंठ ना अपने सिया करो। 

जो बात लबों तक ना आए, 
वो आंखों से कह दिया करो। 

कुछ बातें कहना मुश्किल है, 
तुम चहरे से पढ़ लिया करो। 

जब तनहा-तनहा होते हो, 
आवाज मुझे तुम दिया करो। 

हर धड़कन मेरे नाम करो, 
हर सांस मुझको दिया करो। 

जो खुशियां तेरी चाहत हैं, 
मेरे दामन से चुन लिया करो।

27.

निगाहों के तक़ाज़े 
चैन से मरने नहीं देते, 
यहाँ मंज़र ही ऐसे हैं 
कि दिल भरने नहीं देते, 

क़लम मैं तो उठा के 
जाने कब का रख चुका होता, 
मगर तुम हो कि क़िस्सा 
मुख़्तसर करने नहीं देते ।

28.

ख्वाहिश-ए-ज़िंदगी बस 
इतनी सी है अब मेरी, 
कि साथ तेरा हो और 
ज़िंदगी कभी खत्म न हो ।

29.

मेरी आँखों में झाँकने से पहले 
जरा सोच लीजिये ऐ हुजूर... 

जो हमने पलके झुका ली तो 
कयामत होगी...। 

और हमने नजरें मिला ली तो 
मुहब्बत होगी...।

30.

मुझे सहल हो गई मंजिलें वो 
हवा के रुख भी बदल गये, 

तेरा हाथ, हाथ में आ गया 
कि चिराग राह में जल गये ।

31.

गर मेरी चाहतों के मुताबिक 
ज़माने की हर बात होती, 

तो बस मैं होता..तुम होती.. 
और सारी रात बरसात होती ।

32.

मोहब्बत की शमा जला कर तो देखो, 
जरा दिल की दुनियाँ सजा कर तो देखो, 
तुम्हें हो ना जाऐ मोहब्बत तो कहना, 
जरा हमसे नजरें मिलाकर तो देखो।

33.

मिली जब भी नजर उनसे, 
धड़कता है हमारा दिल, 
पुकारे वो उधर हमको, 
इधर दम क्यों निकलता है।

34.

नया ये दौर है लेकिन, 
वही किस्से पुरानें हैं, 
मुहब्बत के जमाने थे, 
मुहब्बत के जमानें हैं, 
मेरे गीतों में जो तुमने, 
सुने यादों के किस्से है, 
मुहब्बत के तरानें तो, 
अभी तुमको सुनाने हैं।

35.

साँसों की माला में पिरो कर 
रखे हैं तेरी चाहतो के मोती, 
अब तो तमन्ना यही है कि, 
बिखरूं तो सिर्फ तेरे आगोश में।

36.

तेरी आँखों के जादू से 
तू ख़ुद नहीं है वाकिफ़... 

ये उसे भी जीना सिखा देती हैं 
जिसे मरने का शौक़ हो ।

37.

दिल के सागर में लहरें उठाया ना करो, 
ख्वाब बनकर नींद चुराया ना करो, 
बहुत चोट लगती है मेरे दिल को, 
तुम ख्वाबो में आ कर यूँ तड़पाया ना करो...।

38.

मेरी चाहतें तुमसे अलग कब हैं, 
दिल की बातें तुमसे छुपी कब हैं । 

तुम साथ रहो दिल में धड़कन की जगह, 
फिर ज़िन्दगी को साँसों की ज़रुरत कब है ।

39.

मेरे दिल की हर धड़कन तुम्हारे लिए है, 
मेरी हर दुआ तुम्हारी मुस्कराहट के लिए है । 

तुम्हारी हर अदा मेरे दिल को चुराने के लिए है, 
अब तो मेरी जिंदगी तुम्हारे इंतज़ार के लिए है ।।

40.

कुछ मतलब के लिए ढूँढते हैं मुझको, 
बिन मतलब जो आए तो क्या बात है, 
कत्ल कर के तो सब ले जाएँगे दिल मेरा, 
कोई बातों से ले जाए तो क्या बात है..।

41.

ना पूछ दिल की हक़ीक़त मगर ये कहता है, 
कि वो बेक़रार रहे जिसने बेक़रार किया।

42.

दिलबर की दिल-लगी में 
दिल अपना खो चुके हैं, 
कल तक तो खुद के थे 
आज आप के हो चुके हैं।

43.

तमाम लोगों को अपनी अपनी मंजिल मिल चुकी, 
कमबख्त हमारा दिल है, कि अब भी सफर में है।

44.

चल न उठके वहीं चुपके चुपके तू ऐ दिल, 
अभी उसकी गली से पुकार के लाया हूँ।

45.

सो जा ऐ दिल आज धुंध बहुत है... तेरे शहर में 
अपने दिखते नहीं और जो दिखते है वो अपने नहीं।

46.

वो दिल लेकर हमें बेदिल ना समझें उनसे कह देना, 
जो हैं मारे हुए नज़रों के उनकी हर नज़र दिल है।

47.

मेरी आँखों में मत ढूंढा करो खुद को 
पता है ना.. दिल में रहते हो खुदा की तरह।

48.

हम ने सीने से लगाया दिल न अपना बन सका, 
मुस्कुरा कर तुम ने देखा दिल तुम्हारा हो गया।

49.

तुम्हारा दिल मेरे दिल के बराबर हो नहीं सकता, 
वो शीशा हो नहीं सकता ये पत्थर हो नहीं सकता।

50.

आपको जाते हुए देख के न संभलेगा दिल, 
उसको बातों में लगा लूँ तो चले जाईयेगा।

51.

किसी के दिल में क्या छुपा है 
ये बस खुदा ही जानता है, 
दिल अगर बेनकाब होता 
तो सोचो कितना फसाद होता।

52.

उल्फत का अक्सर यही दस्तूर होता है, 
जिसे चाहो वही अपने से दूर होता है, 
दिल टूटकर बिखरता है इस कदर, 
जैसे कोई कांच का खिलौना चूर-चूर होता है।

53.

किसी का क्या जो क़दमों पर जबीं-ए-बंदगी रख दी, 
हमारी चीज़ थी हमने जहां जानी वहां रख दी, 
जो दिल माँगा तो वो बोले ठहरो याद करने दो, 
ज़रा सी चीज़ थी हमने जाने कहाँ रख दी।

Recommended Shayari In Hindi For You :






Thanks for reading 50+ latest romantic shayari in hindi. must check new updates on rajputana shayari blog for get latest hindi shayari, love shayari in hindi, romantic shayari in hindi, sad shayari in hindi, love status in hindi, romantic whatsapp status in hindi, latest facebook status in hindi and top rajputana shayari in hindi.